B | राज्य ब्यूरो, रांची । झारखंड के स्कूलों में बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर घटी है। दर में यह कमी सभी स्तर पर हुई है। प्राथमिक स्कूलों में तो यह दूर शून्य हो गई है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्कूलों में यह दर नौ प्रतिशत से घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह, माध्यमिक स्कूलों में यह दर 15.16 प्रतिशत से घटकर 3.50 हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी यूडायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन सिस्टम) प्लस-2024-25 की रिपोर्ट में झारखंड के स्कूलों में ड्राप आउट की दर में भारी कमी आने का तथ्य सामने आया है। यह रिपोर्ट सरकारी, सहायता प्राप्त तथा गैर सरकारी स्कूलों यानी तीनों श्रेणी के स्कूलों के संदर्भ में है।यूडायस प्लस-2023-24 की रिपोर्ट की तुलना में 2024-25 में झारखंड के स्कूलों में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) भी बढ़ा है। यह वृद्धि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में हुई है। वहीं, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में सकल नामांकन अनुपात में न तो वृद्धि हुई है और न ही उसमें कमी आई है। प्राथमिक में यह अनुपात 93 तथा उच्च प्राथमिक में पूर्व की तरह 83 है। वहीं, माध्यमिक में नामांकन अनुपात 62 से बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक में यह अनुपात 41 प्रतिशत से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गया है। झारखंड में शून्य नामांकन वाले स्कूलों की संख्या तो घटी है, लेकिन यह समस्या अब भी बनी है। यहां अब भी 107 स्कूल ऐसे हैं जहां शून्य नामांकन है तथा वहां 31 शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं, सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या थोड़ी बढ़ी है। ऐसे स्कूलों में अब भी 4,36,480 बच्चे पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में स्कूलों की संख्या में आंशिक कमी आई है, लेकिन नामांकन बढ़ा है। वहीं, शिक्षकों की संख्या भी बढ़ी है। इससे छात्र शिक्षक अनुपात में भी सुधार हुआ है। हालांकि अभी भी झारखंड में प्रति स्कूल पांच शिक्षक कार्यरत हैं। झारखंड में प्रति स्कूल औसत नामांकन भी बढ़ा है।,
ऐसे हुआ सुधार
इंडीकेटर 2023-24 2024-25
स्कूलों की संख्या 44,475 44,376
कुल नामांकन 71,43,255 74,36,931
कुल शिक्षक 2,06,591 2,09,203
छात्र शिक्षक अनुपात 35 36
प्रति विद्यालय औसत नामांकन 161 168
शून्य नामांकन वाले स्कूल 199 107
शून्य नामांकन वाले स्कूलों में कार्यरत शिक्षक 398 31
सिंगल टीचर वाले स्कूल 8,353 9,172
सिंगल टीचर वाले स्कूलों में नामांकित बच्चे 4,10,199 4,36,480
कितने स्कूलों में उपलब्ध सुविधाएं (2024-25)
लाइब्रेरी/बुक बैंक/रीडिंग कार्नर 42,010
खेल का मैदान 32,469
डिजिटल लाइब्रेरी 917
किचन गार्डन 12,283
बालिकाओं के लिए शौचालय (क्रियाशील) 42,324
बिजली (क्रियाशील) 41,115
सोलर पैनल 6,388
कंप्यूटर 33,718
इंटरनेट 25,715
पेयजल (क्रियाशील) 43,857
。
C | 配送到半路13公里左右收件人说东西需要退回,然后又配送了13公里左右,加起来是26公里。我后面联系美团客服说这个单是有配送费补偿的,但是到今天25号费用一直未到账,然后再次联系美团客服说这个没有补贴运费了。
Current article:http://4drr0.senbatuqiuzhuanlanrilao.sbs/list_9cfy/cfeb4ue.html